30 जुलाई को सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें ताजा रेट 

 

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज वीरवार 30 जुलाई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। देश में सोने और चांदी के रेटों में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 0.66 फीसद मजबूत होकर 4063 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो वैश्विक निवेशकों के बीच सोने की लगातार मांग को दर्शाता है

वहीं, अगर घरेलू बाजार की बात करें, तो आज 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना 0.37 फीसद बढक़र 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. बुधवार को 24 कैरेट के सोने का बंद भाव 1,42,005 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यानी कि रेटों में 525 रुपये का इजाफा हुआ है. आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। 


30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट सिल्वर 0.04 फीसद की मामूली बढ़त के साथ 58.11 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 58 डॉलर का यह मजबूत सपोर्ट लेवल इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी की तेज डिमांड को दर्शाता है. वहीं, वीरवार को वैश्विक बाजार के मुकाबले घरेलू बाजार में चांदी के रेटों में अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

सोने की कीमतें
शहर    24 कैरेट सोने की कीमत        22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली    1,42,280 रुपये                   1,30,423 रुपये
मुंबई    1,42,530 रुपये                    1,30,653 रुपये
कोलकाता    1,42,340 रुपये              1,30,478 रुपये
चेन्नई    1,42,940 रुपये                     1,31,028 रुपये
बेंगलुरु    1,42,640 रुपये                  1,30,753 रुपये