गजब की माइलेज, 6 एयरबैग... ₹7.46 लाख कीमत! महिलाओं के लिए ऑफिस जाने वाली बेस्ट हैं ये SUV

 

mahendra india news, new delhi

आज हर कोई अपनी मनपसंद का वाहन खरीदना पसंद करता है। इसी के साथ सबसे ज्यादा ध्यान माइलेज पर होता है। इस गाड़ी की माइलेज देखकर आप हैरान हो जाएंगे। अगर महिलाएं कार्यालय में आना जाता करती है तो उनके लिए यह बेहतरीन गाड़ी है। 

 

यंग वर्किंग प्रोफेशनल हैं और ऐसी SUV तलाश रहे हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ सुरक्षित, फीचर-लोडेड और आसान ड्राइविंग अनुभव दे, तो ये खबर आपके लिए है. Maruti Fronx, Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet जैसी 4 शानदार SUVs की कीमत, सेफ्टी, फीचर्स और माइलेज की पूरी तुलना यहां मिलेगी. जानिए इनमें से कौन-सी SUV आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकती है

 

यह बेहतरीन गाड़ी इसका मॉडर्न लुक यंग कस्टमर्स को अपनी ओर काफी आकर्षित करता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.46 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹12.97 लाख तक जाती है. इस गाड़ी का कूपे-स्टाइल एरोडायनामिक डिजाइन और आगे की तरफ सिग्नेचर ग्रिल इसे सड़क पर एक बेहद मॉडर्न और स्पोर्टी अपील देते हैं. डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स इसके लुक में चार चांद लगाते हैं.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें प्लम और ब्लैक कलर का खूबसूरत केबिन मिलता है, जो देखने में काफी ट्रेंडी लगता है. इसके प्रीमियम फीचर्स में 9-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 360-डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले शामिल हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग और हिल-होल्ड असिस्ट दिए गए हैं. इंजन के तौर पर इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल का विकल्प मिलता है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ करीब 20 से 22.89 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है.