$80 प्रति बैरल के नीचे आ गया कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल का 17 जून 2026 को ताजा रेट 

 

mahendra india news, new delhi

होर्मुज में जहाजों की आवाजाही शुरू होने का असर यह दिखा कि बीते 1 मार्च के बाद पहली बार कच्चे तेल का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे आ गया। हालांकि, INDIA में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार, 17 जून 2026 को भी रेट  में कोई बदलाव नहीं किया। यहां इस साल 25 मई के बाद रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में रेट 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर रेट  95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर रेट है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।