88 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आया कच्चा तेल, 28 जुलाई 2026 को पेट्रोल डीजल का रेट
mahendra india news, new delhi
INDIA की सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में आखिरी बार बदलाव 25 मई 2026 को किया गया था। दिल्ली में आज यानी मंगलवार 28 जुलाई, 2026 को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
कच्चे तेल की कीमत में सोमवार को कारोबार के दौरान 11 % तक गिरावट आई। हाल के महीनों में यह क्रूड की कीमत में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। आज भी यह शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से कच्चे तेल में गिरावट आई थी। पिछले हफ्ते यह 100 डॉलर के पार पहुंच गया था।
पेट्रोल-डीजल का रेट
शहर पेट्रोल डीजल का भाव रुपये प्रति लीटर
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47