होर्मुज की बाधा से निकलने लगे जहाज तो सस्ता हुआ क्रूड, जानिए 6 जुलाई 2026 का पेट्रोल-डीजल रेट

 

mahendra india news, new delhi
 क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन OPEC के 11 सदस्य देशों ने क्रूड का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है। इन खबरों का असर दिखा और सोमवार को इंटरनेशनल क्रूड मार्केट खुलते वक्त कच्चा तेल थोड़ा नरम दिखा। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनियों ने सोमवार, 6 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार Delhi में 6 जुलाई 2026 को पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक Delhi में 6 जुलाई 2026 में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।