USA-ईरान संधि टूटते ही 7% से ज्यादा भागा क्रूड ऑयल, अपने यहां पेट्रोल-डीजल का भाव जानिए

 

Mahendra india news, new delhi
India में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनियों ने गुरुवार, 9 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। USA राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंम्प ने कल ही ईरान के साथ अंतरिम युद्ध विराम खत्म होने की घोषणा की है। इसी के साथ ईराक पर अमेरिकी हमले और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईराकी हमले तेज हो गए हैं। इस वजह से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में कल 7% से ज्यादा की तेजी दिखी। इसी के साथ कच्चे तेल का दाम बुधवार को ही 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक Delhi में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।