रितु शोरूम में Kia की Sorento की नई गाड़ी के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के बेटे धैर्य कांडा ने काटी रिबन
mahendra india news, new delhi
सिरसा सिरसा के हिसार रोड स्थित Kia रितु शोरूम में Kia की Sorento की नई गाड़ी के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के छोटे बेटे धैर्य कांडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर धैर्य कांडा ने रिबन काटकर Kia Sorento का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने शोरूम प्रबंधन एवं कार्यक्रम के आयोजकों को नई गाड़ी के लॉन्च पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और Kia Sorento की शानदार सफलता की कामना की।
इस दौरान शोरूम में मौजूद लोगों में भी नई Kia Sorento को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
किआ ने अपनी 3-रो वाली फ्लैगशिप SUV किआ सोरेंटो (Kia Sorento) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹27.99 लाख रखी गई है। इस कार का निर्माण किआ के आंध्र प्रदेश स्थित अनंतपुर प्लांट में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकने वाले चौथे-जेनरेशन (MQ4) मॉडल का नया फेसलिफ्ट वर्जन है।
किआ सोरेंटो को India में 6 मुख्य ट्रिम्स HTE, HTE(O), HTK, HTK(A), HTX और HTX(A) में पेश किया गया है। यह SUV 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। आइए आपको किआ सोरेंटो की कीमतों, इंजन, डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं