हरियाणा प्रदेश के अंदर मेट्रो और नमो भारत के विस्तार को रफ्तार, इन रूटों को जोडऩे की योजना

 

mahendra india news, new delhi

Keywords bna kr do
हरियाणा प्रदेश में मेट्रो विस्तार और नमो भारत ट्रेन परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार और हरियाणा प्रदेश की सरकार के अधिकारियों की जल्द ही महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह अहम बैठक अगले सप्ताह होगी। जानकारी के अनुसार केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से बुलाई जाने वाली इस मीटिंग में गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित कारिडोर पर चर्चा होगी।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में परियोजनाओं के लिए जमीन की उपलब्धता, निर्माण संबंधी बाधाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय जैसे मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस मीटिंग में गुरुग्राम के राजीव चौक से दिल्ली के यशो भूमि तक प्रस्तावित मेट्रो लाइन की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा हो सकती है।

मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
हरियाणा प्रदेश के अंदरमेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने की स्कीम के तहत ओल्ड गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद और पलवल तक नेटवर्क के विस्तार पर कार्य किया जा रहा है। गुरुग्राम में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के 2 चरणों पर कार्य शुरू हो चुका है। आगामी मीटिंग में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपायों पर चर्चा होगी।

नमो भारत कनेक्टिविटी की तैयारी
आपको बता दें कि नमो भारत परियोजना के तहत दिल्ली के सराय काले खां से हरियाणा के रेवाड़ी जिला के बावल तक कनेक्टिविटी विकसित करने की स्कीम है। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम और फरीदाबाद के रास्ते नमो भारत कारिडोर को नोएडा के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोडऩे का प्रस्ताव भी है। हरियाणा प्रदेश सरकार इस स्कीम को सैद्धांतिक मंजूरी दे चुकी है।