30 जून को सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, देखें एक दिन में कितना बदला भाव? जाने आज का ताजा रेट

 

mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के आज मंगलवार यानि 30 जून 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सर्राफा बाजार में आज सोने चांदी के अंदर हल्की गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन आज गोल्ड और सिल्वर दोनों नरम दिखाई दिए। मंगलवार के दिन आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. कल के मुकाबले इसमें करीब ₹800 से ₹1,000 तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना भी करीब ₹700-₹900 तक सस्ता हुआ है. 

इसी के साथ ही चांदी के रेट में भी आज गिरावट देखने को मिली. एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.23 लाख के आसपास रहा, जो कल के मुकाबले लगभग ₹2,000-₹3,000 तक कम है। 


बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार डॉलर मजबूत हुआ है और निवेशकों ने मुनाफावसूली की है. अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चिंता बनी हुई है. इन्हीं वजहों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है।