22 सितंबर को सस्ता हुआ सोना-चांदी; जानें ताजा भाव

 

mahendra india news, new delhi

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन एक्सपर्ट अनुमान लगाते हैं कि अब गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उनका यह भी दावा है कि दीवाली तक गोल्ड पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 670 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,53,740 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1000 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,40,868 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।