सोना चांदी के भाव 7 अक्टूबर 2026, जानिए आज के लेटेस्ट रेट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी की कीमतों में 7 अक्टूबर 2026 को भी कल के जैसे उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सुबह 7.25 बजे COMEX पर गोल्ड रेट 4,181.20 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। MCX पर भी कल उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी।
MCX पर आज 10 ग्राम सोने की कीमत 149,646 रुपये पर ओपन हुई। MCX पर आज 10 ग्राम गोल्ड रेट 0.32% की गिरावट के बाद 149,646 रुपये और सिल्वर रेट 0.55% की गिरावट के बाद 226,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुआ, आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सोने की कीमत 4,181.20 डॉलर प्रति औन्स पर है, कॉमेक्स पर आज चांदी का भाव मामूली गिरावट के बाद 61.55 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।
इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) पर कल 24 कैरेट सोने की कीमत 14,847 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 14,491 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट सोने का रेट 12,026 रुपये प्रति ग्राम पर क्लोज हुआ था। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी का रेट 2,34,900 रुपये और चेन्नई, हैदराबाद में 2,44,900 रुपये है
शहरों में आज सोने का लेटेस्ट रेट
(कीमत : रुपये प्रति ग्राम )
शहरों के नाम 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट सोने की कीमत
दिल्ली 15,038 13,786 11,283
मुंबई 15,023 13,771 11,268
कोलकाता 15,023 13,771 11,268
चेन्नई 14,901 13,659 11,219
बेंगलुरु 15,023 13,771 11,268
हैदराबाद 15,023 13,771 11,268