फिर चमका सोना-चांदी, 10 जुलाई 2026 को बढ़ गए दाम
Jul 10, 2026, 11:21 IST
mahendra india news, new delhi
सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 10 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की दाम में हल्की तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना करीब 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. मतलब कि पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले सोने के दाम में करीब 300 रुपए से 500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली,
वहीं चांदी भी महंगी हुई है और इसका दाम करीब 2.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है. पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, बाजार के जानकारों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग का असर सोना और चांदी दोनों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.