एक जून 2026 को सोने चांदी के रेट जारी, देखें कितना हुआ उतार चढ़ाव

 
Gold and silver rates released for June 1, 2026; see the fluctuations
 
mahendra india news, new delhi

सोने चांदी के एक जून 2026 को दो दिन बाजार बंद रहने के बाद रेट जारी हो गये हैं। इससे ठीक पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज  पर चांदी का वायदा भाव 0.94 फीसद लुढक़र यानी 2537 रुपये गिरावट के साथ 2 लाख 67,000 रुपये किलो पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 2 लाख 69,537 रुपये किलो पर बंद हुई थी। उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी के रेट बढक़र 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढक़र 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर है। 


आपको बता दें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार सुबह तक 2 लाख 63,350 रुपये किलो है। 
एमसीएक्स गोल्ड जून वायदा 0.21 फीसद गिरकर 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि सिल्वर जुलाई वायदा 0.38 फीसद गिरकर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। डॉलर इंडेक्स में 0.10त्न की बढ़त हुई, जिससे सोने के रेटों पर दबाव पड़ा। ऐसा अप्रैल में महंगाई दर के तीन वर्ष में सबसे तेज गति से बढऩे के बाद हुआ। 22 कैरेट सोने का भाव 14,395 रुपये प्रति ग्राम है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,704 रुपये प्रति ग्राम है।

सोने की शुद्धता    1 ग्राम (₹)    10 ग्राम (₹)    100 ग्राम (₹)    1 किलोग्राम (₹)    1 औंस (₹)    1 तोला (₹)
24 कैरेट    15,681    1,56,810    15,68,100    1,56,81,000    4,44,549    1,82,900
22 कैरेट    14,374    1,43,743    14,37,425    1,43,74,250    4,07,503    1,67,659
20 कैरेट    13,068    1,30,675    13,06,750    1,30,67,500    3,70,457    1,52,417
18 कैरेट    11,761    1,17,608    11,76,075    1,17,60,750    3,33,412    1,37,175
16 कैरेट    10,454    1,04,540    10,45,400    1,04,54,000    2,96,366    1,21,933
14 कैरेट    9,147    91,473    9,14,725    91,47,250    2,59,320    1,06,692
12 कैरेट    7,841    78,405    7,84,050    78,40,500    2,22,274    91,450
10 कैरेट    6,534    65,338    6,53,375    65,33,750    1,85,229    76,208