28 मई को सोने चांदी के रेट जारी, रेटों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही अवसर
सोने चांदी के आज वीरवार यानि 28 मई को रेट जारी कर दिए गये हैं। सोना और चांदी दोनों के रेटों में आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 100 रुपये प्रति किलो नीचे आ गई. हालांकि
आपको बता देें कि वीरवार को 24 कैरेट सोना एक लाख 58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना एक लाख 45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन मई महीने में अब तक सोना करीबन 5 फीसद महंगा हो चुका है.
चांदी के रेट मेंं भी आज हल्की नरमी रही. एक किलो चांदी 2 लाख 84,900 रुपये पर पहुंच गई है. बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर मजबूत होने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में दबाव बना हुआ है. हालांकि मई महीने में चांदी अब भी करीब 12 फीसद ऊपर चल रही है.
चांदी का रेट (1 किलो)
शहर आज का रेट
पटना ₹2,84,900
लखनऊ ₹2,84,900
रांची ₹2,84,900
मुंबई ₹2,84,900
दिल्ली ₹2,84,900
कोलकाता ₹2,84,900
चेन्नई ₹2,89,900
सोने का रेट (10 ग्राम/24 कैरेट)
शहर आज का रेट
पटना ₹1,58,330
लखनऊ ₹1,58,430
रांची ₹1,58,280
मुंबई ₹1,58,280
दिल्ली ₹1,58,430
कोलकाता ₹1,58,280
चेन्नई ₹1,59,810