सोने की कीमतों में गिरावट, MCX पर 19 रुपये सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड; जानें दिल्ली में 10 ग्राम का ताजा भाव
mahendra india news, new delhi
सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। 4 नवंबर 2026 आज बुधवार बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.01% लुढ़क कर यानी 19 रुपये गिरावट के साथ 1,39,433 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,39,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,41,800 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,39,790 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,28,150 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,04,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज चांदी के रेट स्थिर हैं. बाजार में आज 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव ₹200 प्रति ग्राम यानी ₹2,00,000 प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है. कल भी चांदी इसी स्तर पर बंद हुई थी, जिससे खरीदारों को फिलहाल थोड़ी राहत मिली है.