12 सितंबर 2026 को सोने की कीमतें: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

 

mahendra india news, new delhi
:
 सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले दिल्ली में सोने का भाव 2,700 रुपये गिरकर सभी टैक्स समेत 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 129 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,784 रुपये पर बंद हुआ था। 

चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उठापटक जारी है। इससे पहले तक दिल्ली में चांदी की कीमत 10,000 रुपये लुढ़कर 2,34,600 रुपये (सभी टैक्स सहित) प्रति किलो रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.04% गिरकर यानी 88 रुपये गिरावट के साथ 2,34,886 रुपये प्रति किलो हो गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी का भाव 10,000 रुपये टूटकर 2,34,600 रुपये (सभी करों सहित) प्रति किलोग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,44,600 रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना चांदी करीब दो प्रतिशत बढ़कर 64.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

  <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/x45FGfnSkQQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/x45FGfnSkQQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">