4 जुलाई को सोना हुआ और महंगा, 24 और 22 कैरेट दोनों का चढ़ा भाव
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के 4 जुलाई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। बाजार खुलते ही सुबह ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढक़र 147160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,300 रुपये बढक़र 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत में मजबूती और डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की मांग में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,181.50 डॉलर प्रति औंस पर है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का रेट 147160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।वहीं भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2.37 से ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी से बढ़ा है।
वहीं INDIA के घरेलू बाजार MCX में भी सोने के दाम तेजी देखी गई है। सोना करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम से लेकर ₹1.47 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) के आसपास बने हुए हैं, जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब संभलते दिख रहे हैं। वहीं चांदी का भाव लगभग ₹2.37 से ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी से बढ़ा है।