28 जुलाई 2026 को सोने के रेट में तेजी, चांदी के रेट गिरे
mahendra india news, new delhi
सोने व चांदी के आज मंगलवार यानि 28 जुलाई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। मंगलवार के दिन सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज हुई है, जबकि चांदी के दाम में मामूली गिरावट आई है। आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट से लेकर एमसीएक्स तक कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए शहरों के रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज उपलब्ध शुरुआती अपडेट के आधार पर हैं.
आज देश में 24 कैरेट सोना ₹14,587 प्रति ग्राम और ₹1,45,870 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. सोमवार के मुकाबले इसमें ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज हुई है. वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,33,710 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹1,09,400 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है
इसी के साथ मंगलवार को चांदी के दाम में हल्की नरमी देखने को मिली. देश में चांदी ₹2,39,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. यह सोमवार के मुकाबले ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई है. एमसीएक्स पर भी चांदी करीब ₹2,18,373 प्रति किलो के आसपास ट्रेड करती दिखी