6 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में उछाल, देखें आज के सोने चांदी के ताजा रेट
mahendra india news, new delhi
सोने चांदी के आज सोमवार यानि 6 जुलाई 2026 को रेट जारी हो गये हैं। सोने के रेटों में कंपनियों के बीच मिश्रित वृद्धि और कमी देखी गई। सोमवार को भी तेजी देखने को मिल रही है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही कमोडिटी बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर गोल्ड सिल्वर के भाव में सुबह तक ही 2 फीसद से अधिक तेजी रिकॉर्ड हो चुकी है।
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह रेटों में काफी उतार-चढ़ाव दिखा, लेकिन अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमतों ने लंबी छलांग लगाई थी। यदि आप सोने चांदी में निवेश करना चाहते हैं या खरीदारी करना चाहते हैं तो आपको आज यानि 6 जुलाई को सोने-चांदी का भाव कितना है चेक कर लेना चाहिए। चलिए चेक करते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर जैसे शहरों में आज 24्य, 22्य, 18्य सोने की कीमत कितनी है।
कॉमेक्स पर भाव
सोमवार यानि 6 जुलाई 2026 को कॉमेक्स पर सोने के रेट सुबह 7.30 बजे लगभग 2 फीसद के उछाल के बाद 4,205.50 डॉलर प्रति औन्स और चांदी का भाव आज 3.11 फीसद की तेजी के बाद 62.965 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। ग्लोबल कमोडिटी बाजार कॉमेक्स पर गोल्ड रेट का ऑल टाइम रिकॉर्ड 5600 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 121.62 डॉलर प्रति औन्स था। जिससे कीमतें अभी काफी दूर है।
यहां भी बदले रेट
घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर पिछले सप्ताह सोने के रेट 1,47,365 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी। एमसीएक्स पर सोने के रेटों ने अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 29 जनवरी 2026 को बनाया था। तब सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 4,20,000 प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका था।