Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, 22 और 24 कैरेट गोल्ड के नए भाव जानें
mahendra india news, new delhi
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 19 नवंबर 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक बाजार में मांग, महंगाई के दबाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिल रहा है, 24 कैरेट सोने की कीमत 13,325 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 12,214 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। इस हिसाब से 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत 1,33,250 रुपये और 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत 1,22,140 रुपये है। 19 नवंबर को भारत में चांदी का भाव लगभग 1,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत करीब 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई है।
शहर 24K सोना (रुपये/ग्राम) 22K सोना (रुपये/ग्राम)
दिल्ली 13340 12229
मुंबई 13325 12214
कोलकाता 13325 12214