30 मई को सोने के रेट में उछाल, चांदी के रेट में आई गिरावट

 
mahendra india news, new delhi 

सोने चांदी के रेट जारी हो गये हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट 1,600 रुपये बढक़र 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.59 फीसद घटकर यानी 925 रुपये गिरावट के साथ एक लाख 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह एक लाख 56,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख 57,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।

इसी के साथ ही चांदी के रेट में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार, मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में चांदी का भाव करीब ₹2,74,900 प्रति किलो पहुंच गई।  वहीं चेन्नई और देश के दक्षिण में कुछ शहरों में यह ₹2,84,900 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर परस्तर पर तनाव और कम होता है और डॉलर मजबूत बना रहता है, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।