हरियाणा में एससी वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 3 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 दिसंबर तक करें आवेदन

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर अनुदान देने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान जिला सिरसा के अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को नया 45 हॉर्स पावर या इससे अधिक क्षमता वाला ट्रैक्टर खरीदने पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान 15 दिसंबर 2026 तक कृषि विभाग के आधिकारिक पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसके लिए अनुसुचित जाति वर्ग का वह किसान जिसके पास कृषि भूमि का स्वामित्व है (पीपीपी आईडी के अतंर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि स्वामित्व भी मान्य) तथा आवेदन कर्ता के नाम मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर पंजीरण होना आवश्यक है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसान एवं उसकी पीपीपी आईडी के किसी भी सदस्य द्वारा पिछले पांच वर्षों के दौरान ट्रैक्टर पर किसी भी योजना में लाभ नहीं लिया होना चाहिए और वह अगले 5 वर्षों तक ट्रैक्टर नहीं बेच सकता है।

लाभार्थी किसानों का चयन ड्रा के माध्यम से उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा जिला स्तर पर किया जाएगा। चयन उपरान्त चयनित किसान 15 दिन के अंदर-अंदर सूचिबद्व अनुमोदित निर्माताओं से अपनी पसंद का ट्रैक्टर खरीद कर सकता है। उसके बाद प्रतीक्षा सूची में अकिंत किसान को अवसर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस में सहायक कृषि अभियन्ता सिरसा के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।