23 जून 2026 Petrol Price : US की मिली छूट तो 3% से ज्यादा सस्ता हुआ क्रूड

 

mahendra india news, new delhi
us ने ईरानी क्रूड खरीदने पर 2 महीने की छूट दे दी। इसके बाद 23 जून 2026 सुबह को स्टेंडर्ड माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड के दाम में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट दिखी है। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 23 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। एक अनुमान के मुताबिक क्रूड ऑयल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, LPG और जेट फ्यूल पर करीब 750 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।
 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।