सोने चांदी के 12 जून के लेटेस्ट रेट : सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट 

 
mahendra india news, new delhi

सोने व चांदी के आज शुक्रवार यानि 12 जून 2026 को रेट जारी हो गये। सोने व चांदी के रेट मेें हल्की गिरावट देख्खने को मिली है। 
इस जून माह के अंदर शुरुआत के मुकाबले सोने चांदी के दाम काफी नीचे आ चुके हैं. हालांकि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी हुए भाव के आधार पर हैं। 

शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,45,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल के मुकाबले दोनों कैटेगरी में 10 रुपये की गिरावट आई है। 

चांदी का भाव कितना रह गया?
इसी के साथ ही आपको बता दें कि चांदी भी आज सस्ती हुई है. एक किलो चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,49,900 रुपये पर पहुंच गया है.  पिछले कई दिनों से चांदी में लगातार नरमी देखने को मिल रही है।