जल्द भारत में आने वाली है MG की इलेक्ट्रिक विंडसर EV,सबसे सस्ती कार में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स
MG भारतीय बाजार में अपनी नई Electric Car विंडसर (MG Windsor) Launch करने वाली है। कंपनीके मुताबिक इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलेगा। इस तरह ये इस खास Feature वाली अपने सेगमेंट में पहली Electric Car भी बन जाएगी।
ये Electric Car देश के बाहर अलग नाम से बेची जा रही है। जैसे, इंडोनेशिया और कुछ अन्य बाजारों में इसे Cloud EV के नाम से सेल किया जा रहा है। विंडसर EV को लेकर MG मोटर ने कुछ Teaser जारी किए हैं। MG ने विंडसर EV की पैनोरमिक ग्लास रूफ को टीज किया है, जो अपने प्राइस सेगमेंट में खास होगी। बता दें कि इसे 11 सितंबर को Launch किया जाएगा।
MG ने विंडसर EV के रियर पैसेंजर कम्पार्टमेंट को दिखाया है। इसमें कई Features का पता चल गया है। रियर AC वेंट, सभी के लिए डेडिकेटेड 3-पॉइंट सीट बेल्ट के साथ 3-पैसेंजर रियर सीट, रियर सेंटर आर्मरेस्ट और बड़े हनीकॉम्ब पैटर्न सिलाई के साथ फॉक्स लेदर सीट शामिल हैं।
MG मोटर इंडिया का कहना है कि पीछे की सीटें 135 Degree तक रिक्लाइन की जा सकेगी। टीजर में बड़ा रियर लेगरूम भी दिखाया गया है, जो 5-पैसेंजर व्हीकल के लिए काफी बेहतर नजर आ रहा है।
Company ने अभी तक भारत आने वाली विंडसर के लिए स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन विदेशी बाजार में इसे दो Battery पैक ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें पहला 37.9kWh और दूसरा 50.6kWh Battery पैक है।
37.9kWh की रेंज 360km और 50.6kWh की रेंज 460km तक है। ये मॉडल एक परमानेंट मैगनेट सिन्क्रोनाइज मोटर द्वारा ऑपरेट होते हैं, जो 134hp का पावर प्रोडक्शन करता है।
MG Motor India ने यह भी कहा है कि विंडसर में Battery और पावरट्रेन Camponet भारतीय बाजार के सप्लायर्स से ही लिए जाएंगे।
विंडसर क सितंबर में करीब Launch किया जाएगा और इसी महीने इसकी ब्रिकी शुरू कर दी जाएगी। वहीं, इस Electric Car की कीमत 20 लाख रुपए से कम होगी। भारतीय बाजार में इसका सीधी टक्कर टाटा नेक्सन EV, MG ZS EV और टाटा के कर्व EV, महिंद्रा XUV400 EV जैसे मॉडल से होगा।