पेट्रोल और डीजल के नए रेट घोषित: 21 मई को अपने शहर में दाम देखें
पेट्रोल डीजल के रेट 21 मई 2026 को जारी कर दिए गये हैं। वैसे देखे तो एक सप्ताहे में पेट्रोल डीजल के रेट 4 रुपये तक बढ़े हैं। दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद भारत के 15 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 प्रदेशों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें मंगलवार को सुबह-सुबह ही उपभोक्ताओं को करीबन 1 रुपये प्रति लीटर का झटका लगा था। इससे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के रेट 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार हुई थी।
ग्लोबल क्रूड ऑयल (Crude Oil Price) के कीमतों में उतार-चढ़ाव और घरेलू टैक्सेशन की नीतियों के चलते डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव आते रहते हैं. इसकी लागत में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी और राज्य वैट के चलते स्थानीय दरों में कीमतों में बदलाव देखा जाता है
शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीज़ल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.70
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.80
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.30 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.80
सूरत 95.00 89.00
नासिक 95.50 89.50