1 अगस्त को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी
mahendra india news, new delhi
अगर आज आप गाड़ी की टंकी फुल कराने के लिए घर से निकलने वाले हैं तो चलिए जानते हैं आज आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है , 1 अगस्त यानी पहली तारीख की शुरुआत के साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये की विनिमय दर, एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीलर कमीशन जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर तय की जाती है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में तेल की कीमतों अलग-अलग होती हैं
पेट्रोल- डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी
आज, यानी 1 अगस्त 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी गई है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये कम हुई है. अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा. हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.