21 जुलाई 2026 के पेट्रोल-डीजल के दाम, उलझा कच्चे तेल का बाजार
mahendra india news, new delhi
INDIA की बात करें तो यहां की सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी मंगलवार, 21 जुलाई 2026, को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में सोमवार को तेजी दिखी थी। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) और अमेरिकी बेंचमार्क, WTI Crude, दोनों के भाव करीब दो फीसदी चढ़ गए थे। हालांकि बाद में कुछ नरमी आई। मंगलवार को भी इसमें सुबह के कारोबार में थोड़ी नरमी दिख रही है।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।