Petrol Price Today: फिर 4% सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, पेट्रोल-डीजल का 15 जून 2026 का रेट

 

mahendra india news, new delhi
International Crude Oil Market में पिछले सप्ताह भारी गिरावट देखी गई थी। इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट से ही हो रही है। आज सुबह क्रूड बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) के दाम करीब 4% फिर टूटे हुए दिखे।  भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने 15 जून 2026 को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार delhi में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है। 

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 % महंगा हो गया है।