Petrol Price Today: हिसार में पेट्रोल की कीमत 103.13 रुपये प्रति लीटर, देखें किस प्रदेश में क्या हैं ताजा रेट

 

Mahendra india news, new delhi
INDIA में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार, 25 जून 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां बीते 25 मई के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रूस की सरकारी कंपनी है रोजनेफ्ट (Rosneft)। वह वहां की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी है। उसने कहा है कि वह अपने क्रूड (Crude Oil) का कम से कम 30 फीसदी हिस्सा रिफाइन करेगा ताकि दुनिया का पेट्रोल-डीजल संकट दूर हो सके। इसके बाद इंटरनेशनल क्रूड मार्केट में और गिरावट आई। 

4 महानगरों में पेट्रोल का दाम

  • तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी में DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • कोलकाता में  113.51 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई में 111.21 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई में 107.77 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत क्या है

सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है

हरियाणा के हिसार में पेट्रोल की कीमत 103.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.77 रुपये प्रति लीटर है। [1]

हरियाणा के अन्य प्रमुख शहरों में रेट:

  • गुरुग्राम (Gurgaon): पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20
  • अंबाला (Ambala): पेट्रोल ₹103.26, डीजल ₹95.90
  • फरीदाबाद (Faridabad): पेट्रोल ₹103.28, डीजल ₹95.94