20 मई को बाजार खुलते ही गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानिए आपके शहर के ताजा रेट 

 
mahendra india news, new delhi

सोने और चांदी के रेट आज बुधवार यानि 20 मई को जारी हो गये हैं। शुरुआती कारोबार में सोने के रेट में 1,100 रुपये से अधिक गिरावट आई है जबकि चांदी 3,000 रुपये सस्ती हो गई। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 11 सौ रुपये से अधिक सस्ता हुआ है जबकि चांदी में तीन रुपये से अधिक गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद बढ़ी है लेकिन यूएस यील्ड और डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा है।


गौरतलब है कि सोने-चांदी की कीमत में मंगलवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एमसीएक्स (मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज) पर दिन में जहां सोने चांदी के रेट स्थिर दिखाई दी तो वहीं रात्रि के रेट धड़ाम हो गए। सर्राफा बाजार में भी चांदी टूट गई, लेकिन सोने में उछाल आया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार शाम को सोने और चांदी के रेट में मिला-जुला असर देखा गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट 800 रुपये बढक़र 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। स्थानीय सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, 99.9 फीसद शुद्धता वाले सोने का रेट सोमवार के बंद स्तर 1,62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से 800 रुपये बढक़र 1,63,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। हालांकि, कमजोर औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में सुस्त रुख के कारण चांदी की कीमतें 5,000 रुपये घटकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गईं।


प्रमुख शहरों में सोने का रेट
शहर    24्य    22्य    18्य
दिल्‍ली    ₹157190    ₹144100    ₹117930
मुंबई    ₹157040    ₹143950    ₹117780
कोलकाता    ₹157040    ₹143950    ₹117780
चेन्‍नई    ₹162220    ₹148700    ₹124100
कानपुर    ₹157190    ₹144100    ₹117930
पटना    ₹157090    ₹144100    ₹117830
जयपुर    ₹157190    ₹143350    ₹117930
इंदौर    ₹157090    ₹144000    ₹117830
भोपाल    ₹157090    ₹144000    ₹117830