सोने, चांदी का भाव आज का (30 सितंबर 2026): सुबह क्या है रेट
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
30 सितंबर 2026 सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव टूटकर (सभी टैक्स समेत) 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह तक 0.02% घटकर यानी 26 रुपये गिरावट के साथ 1,48,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,48,823 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,211.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में आज चांदी 2.32 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर नजर आ रही है. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की गिरावट आई थी, जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी
24 कैरेट से लेकर 10 कैरेट सोने का ताजा दाम
सोने की शुद्धता 1 ग्राम 10 ग्राम 1 तोला
24 कैरेट ₹14,886 ₹1,48,860 ₹1,73,628
22 कैरेट ₹13,646 ₹1,36,455 ₹1,59,159
20 कैरेट ₹12,405 ₹1,24,050 ₹1,44,690
18 कैरेट ₹11,165 ₹1,11,645 ₹1,30,221
16 कैरेट ₹9,924 ₹99,240 ₹1,15,752
14 कैरेट ₹8,684 ₹86,835 ₹1,01,283
12 कैरेट ₹7,443 ₹74,430 ₹86,814
10 कैरेट ₹6,203 ₹62,025 ₹72,345