2 नए ट्रैक्टर मार्केट में आए,  कमर्शियल व्हीकल ने दिग्गज किए लॉन्च, Transferable वारंटी 8 साल की

 

mahendra india news, new delhi

समय समय पर कंपनियां ट्रैक्टर लांच कर रही है। अब इसी कड़ी में दो नये दिग्गज वाहनों को लॉच किया गया है। जिसकी खूब देखकर आप हैरान हो जाएंगे। बाजार में लिस्टेड कमर्शियल व्हीकल कंपनी Escorts Kubota लिमिटेड ने भारतीय बाजार में  2 नए ट्रैक्टर Kubota MU4502 और MU5002 लॉन्च किए हैं. इनकी क्षमता क्रमशः 45 HP और 50 HP है. कंपनी ने इन्हें 41-50 HP वाले प्रीमियम यूटिलिटी ट्रैक्टर सेगमेंट में उतारा है. इस सेगमेंट को भारतीय ट्रैक्टर बाजार के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ने वाले कैटेगरी में से एक माना जाता है.

नए ट्रैक्टरों की सबसे बड़ी खासियत इन पर मिलने वाली 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी है. कंपनी का दावा है कि यह उद्योग में पहली बार है और इससे ट्रैक्टर की गुणवत्ता और लंबी कार्यक्षमता को लेकर कंपनी का भरोसा दिखता है.

जापानी इंजन और 12F+4R गियरबॉक्स

MU4502 और MU5002 में Kubota का KQP4 जापानी इंजन दिया गया है. दोनों ट्रैक्टरों में 12F + 4R मल्टी-स्पीड सिंक्रोमेश गियरबॉक्स मिलता है. इससे किसान अलग-अलग कृषि कार्यों के हिसाब से सही गति का चुनाव कर सकते हैं.

मार्केट में आए 2 नए ट्रैक्टर, दिग्गज कमर्शियल व्हीकल ने किए लॉन्च, 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी

Escorts Kubota ने भारत में 45 HP का Kubota MU4502 और 50 HP का MU5002 ट्रैक्टर लॉन्च किया है. दोनों मॉडल पर उद्योग में पहली बार 8 साल की ट्रांसफरेबल वारंटी दी गई है.