पेट्रोल-डीजल के रेट बढऩे के बाद आज सिलेंडर का क्या है हाल? चेक करें रेट

 
mahendra india news, new delhi

2 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद 15 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 राज्यों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है। एलपीजी सिलेंडर के आज बुधवार यानि 20 मई को क्या रेट हैं। इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेन के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है।

इसी के साथ ही देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर 941 रुपये का है और कमर्शियल 3176.5 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है।


15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंचा
पेट्रोल डीजल के रेट बुधवार यानि 20 मई 2026 को जारी कर दिए गये हैं। वैसे देखे तो एक सप्ताहे में पेट्रोल डीजल के रेट 4 रुपये तक बढ़े हैं। दो बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के बाद भारत के 15 प्रदेशों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि, डीजल 17 प्रदेशों में 90 रुपये प्रति लीटर के ऊपर है।  आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें मंगलवार को सुबह-सुबह ही उपभोक्ताओं को करीबन 1 रुपये प्रति लीटर का झटका लगा था। इससे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल और डीजल के रेट 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार हुई थी।

अलग-अलग शहरों में क्या हैं पेट्र्रोल के रेट
बुधवार 20 मई को पेट्रोल के जारी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सबसे बड़ी राहत की बात है। आज बुधवार को दिल्ली में 98.64, कोलकाता में 109.70, मुंबई में 107.59, चेन्नई में 104.46, गुरुग्राम में 99.29, नोएडा में 98.91, बेंगलुरू में 107.12, भुवनेश्वर में 105.05, चंडीगढ़ में 98.10, हैदराबाद में 111.38, जयपुर में 109.32, लखनऊ में 98.40, पटना में 110.02, और तिरुअनंतपुरम में 111.71 रुपये प्रति लीटर है।

अलग-अलग शहरों में क्या हैं डीजल के रेट
डीजल के रेटों में भी बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज नई दिल्ली में 91.58, कोलकाता में 96.07, मुंबई में 94.08, चेन्नई में 96.11, गुरुग्राम में 91.80, नोएडा में 92.21, बेंगलुरू में 95.04, भुवनेश्वर में 96.68, चंडीगढ़ में 86.09, हैदराबाद में 99.95, जयपुर में 94.50, लखनऊ में 91.73, पटना में 96.05, और तिरुअनंतपुरम में 100.60 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।