Bhojpuri Hit Song: बीच रास्ते पर सौतन से लड़ने लगी अंजना सिंह, बैंगन दिखाकर खूब मारे ताने, करोड़ों बार देखा गया वीडियो
'बलम मोर इलाइची के दाना' गाने में अंजना सिंह अपने सईया जी की गर्लफ्रेंड से भरे बाजार भिड़ जाती हैं। उसे जमकर ताना देती हैं। गाने में अंजना जहां देसी अंदाज में साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं पिया जी की गर्लफ्रेंड जींस वाली शॉर्ट्स और टॉप में। अंजना गाने में अपनी सौतन को बैंगन दिखाकर कहती हैं, 'हम हैं लवंगिया के फूल, बलम मोर इलाइची के दाना।'
निशा दुबे और इंदु सोनाली की आवाज में सजा यह गाना बड़ा की मजेदार है और दिलचस्प भी। इस गाने को यूट्यूब पर 'एंटर 10 रंगीला' चैनल ने 2018 में ही शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 1.7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। दोनों हसीनाओं के बीच इसमें यश कुमार भी पिसते हुए नजर आ रहे हैं।
'बलम मोर इलाइची के दाना' गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत धनंजय मिश्रा ने तैयार किया है। दिनेश यादव के डायरेक्शन में बनी फिल्म की कहानी में एक इच्छाधारी नाग-नागिन हैं, जो पृथ्वी पर रहना चाहते हैं। लेकिन एक तांत्रिक उनके जीवन में संकट का कारण बन जाता है। वह उन्हें अलग कर पकड़ने की साजिश रचता है।