Bhojpuri Hit Song: आधी रात में बीवी ने कर दी खेसारी लाल की हालत खराब, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा रोमांस
वैसे तो खेसारी की जोड़ी किसी भी हीरोइन के साथ जम जाती है और उनका हर गाना चल जाता है। भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' में खेसारी लाल के कई गाने हैं जो सुपरहिट हुए थे। उनका गाना 'जबले जगल बानी' में वो काजल राघवानी के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। ये गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
आधी रात में काजल उन्हें रिझा रही हैं, वहीं खेसारी उनमें खोए जा रहे हैं। भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। दोनों का रोमांस इसमें चरम पर है। लाल और नीले रंग की साड़ी में उनकी हीरोइन इतराते हुए उन्हें अपने प्यार में पागल कर रही हैं।
खेसारी लाल पूरे गाने में खुद को रोकने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रोक नहीं पा रहे। भोजपुरी के दर्शकों को ये गाना बहुत पसंद आया था। 4 साल में यूट्यूब पर इस पर अब तक 121 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने वालों की संख्या अभी लगातार बढ़ती जा रही है। गाने से ज्यादा खेसारी और काजल का रोमांस धमाल मचा रहा है।