Bhojpuri Song: बंद कमरे में पवन सिंह के साथ अक्षरा ने खेला इतना तगड़ा गेम, लोगों का छूटा पसीना, देखें

 

Bhojpuri Song: आए दिन भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के बीच दुश्मनी के किस्से सुनने को मिलते हैं. अक्षरा काफी समय से पवन सिंह पर तमाम तरह के आरोप लगा रही हैं.

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी केमिस्ट्री भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े पर्दे पर आग लगा देती थी. फिल्म हो या गाना, अक्षरा और पवन को एक साथ देखने के लिए फैन्स का उत्साह चरम पर रहता था. यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जिसमें अक्षरा पवन सिंह के साथ बंद कमरे में नजर आ रही हैं.

इस गाने के बोल हैं 'मरद वाला खेल' और अक्षरा पवन सिंह को अपनी ओर ललचाती नजर आ रही हैं और बार-बार उनसे कहती नजर आ रही हैं- मरद का किरदार मत निभाओ.

<a href=https://youtube.com/embed/Y_JZ3Zg6RBA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Y_JZ3Zg6RBA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

यह गाना भोजपुरी फिल्म 'धड़कन' का है जिसमें अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी साथ नजर आई थी. इस गाने के लोग दीवाने हैं, अब तक इसे 82 लाख लोग देख चुके हैं।

कहा जाता है कि एक समय था जब पवन और अक्षरा की मौजूदगी ही किसी भी फिल्म को हिट कराने के लिए काफी होती थी। इन दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी और फिर धीरे-धीरे ये अच्छे दोस्त बन गए. 

इसके साथ ही धीरे-धीरे दोनों के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बटोरने लगीं। कहा जाता है कि उस वक्त एक्ट्रेस पवन सिंह को लेकर काफी सीरियस थीं. तभी पवन सिंह की शादी की खबर आई और अक्षरा को बड़ा झटका लगा. पहली पत्नी की आत्महत्या के बाद पवन सिंह ने बलिया की ज्योति सिंह से शादी की।