Bhojpuri Song: सावन आते ही सभी के दिलों में छा जाता है निरहुआ आम्रपाली का ये रोमांटिक गाना, देखें Video 

 

Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है। सभी की फेवरिट भोजपुरी जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ।

दोनों का मन 'सावन में हरिहर भईल' है। जिसमें दोनों की जोड़ी बवाल मचा रही है। गाना है तो पुराना मगर इसका जलवा आज भी बरकरार है। 'सिपाही' फिल्‍म का यह गाना बहुत ही रोमांटिक है जिससे हर साल इस मौसम में इसकी याद आ जाती है।

इस गाने का फुल वीडियो 'वेब म्‍यूजिक हिट्स' के यूट्यूब  चैनल पर मौजूद है। यह रोमांटिक गाना सुनने और देखने दोनों में ही सुकून देने वाला है। म्‍यूजिक ऐसा जो पहली बार में ही कानों से होते हुए दिल में उतर जाता है। 

<a href=https://youtube.com/embed/ZgyFEhIXM9c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/ZgyFEhIXM9c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस खूबसूरत गाने को ओम झा और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। जबकि इसके बोल गीतकार अरविंद तिवारी ने लिखे हैं। गाने को संगीत से सजाने का काम भी ओम झा ने ही किया है।

इस गाने की शुरुआत एक बड़े से बाग से होती है, जहां आम्रपाली दुबे बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। वह अपने सईया जी दिनेश लाल यादव निरहुआ से कहती हैं कि वह सावन के महीने में बेहद खुश हैं, उनका मन जैसे उड़ रहा है और यह सब प्‍यार के कारण है