Bhojpuri Video: टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ पवन सिंह और आस्था सिंह का धमाकेदार सांग 'दिल लेके भाग जइबे' 

 
 Bhojpuri Video: टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ पवन सिंह और आस्था सिंह का धमाकेदार सांग 'दिल लेके भाग जइबे' 
Bhojpuri Dance Video: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की लाइफ स्टाइल काफी स्टाइलिस है, वे दिल खोलकर जीते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म 'पॉवर स्टार' का मस्ती से भरा फर्स्ट सांग 'दिल लेके भाग जइबे' टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। 

यह सांग काफी मजेदार और मस्ती से भरपूर है। इसमें पवन सिंह की डांस मूमेंट और मस्ती से भरपूर अदायगी देखते ही बन रहा है। उनके साथ वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह अट्रैक्टिव लुक में अदाकारी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी फुल टू धमाल मचा रही है। 

इसके वीडियो दिख रहा है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में अपने स्टाइल से चलते हुए गार्डन में आते दिख रहे हैं, इंडियन लुक में कलरफुल घघरा चोली पहने आस्था सिंह पवन सिंह मोहिनी नजरों देखकर उनपर फिदा हो जाती हैं। वह अपनी सहेलियों संग डांस करते हुए पवन सिंह से कहती है कि...

'सिनवा से दिल हमार भटकता, तोहरे पे जाके अटकता, अँखिया से बार बार वार कइनी, तबहुँ निशाना काहे छटकता...' तब पवन सिंह कहते हैं कि...
'चुम्मा चिखा के मुंहे लाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे...' 

<a href=https://youtube.com/embed/zN36QdCzKZI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zN36QdCzKZI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। वही इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

उल्लेखनीय है कि फिल्म पॉवर स्टार में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। मगर इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। उन्हीं में से एक अदाकारा आस्था सिंह इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगा रही हैं। इस गाने को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी क्रेजी हैं।