हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर रच दिया इतिहास, नीम करोली बाबा की कृपा से फिल्म ने धांसू कलेक्शन
mahendra india news, new delhi
हनुमान अंश फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जिसको लेकर फिल्म देखने में लोगों में उत्साह देख्खने को मिल रहा है। विशाल चतु्र्वेदी के निर्देशन में डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने जब से कमाई की रफ्तार पकड़ी है, इसके बाद तो सभी को हैरान करने वाला कलेक्शन किया है। फिल्म ने थिएटर्स में 52 दिन पूरे कर लिये हैं इसके बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं हो रही है। फिल्म ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
इन 50 दिनों में कई फिल्में थिएटर्स में आई और गई लेकिन हनुमान अंश के बॉक्स ऑफिस पर कोई असर नहीं पड़ा। रविवार को फिल्म ने 52 दिन पूरे कर लिये हैं और एक बड़ा आंकड़ा भी छू लिया है।
आपको बता दें कि सैकनिल्क के अनुसार मात्र 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी हनुमान अंश ने सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। इसके बाद तो 2 सप्ताहे के अंदर कमाई धीमी रही और दूसरी फिल्में आने के कारण इसके शोज भी कम हुए।
लेकिन इसके बाद तो तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ ली और अभी भी यह रफ्तार कायम रही। शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के बाद रविवार को फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है।
आपको बता दें कि इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 362.70 करोड़ रुपये हो गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 402 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर करते हुए 401.20 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। इसमें 39 करोड़ रुपये ओवरसीज कलेक्शन शामिल है।
आपकी जानकारी के लिए ये भी बता दें कि हनुमान अंश एक बायोग्राफिकल डिवोशनल फिल्म है जो नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। यह उनकी किताब 'डिवाइन डिटूर: देट चैंज्ड माय लाइफ' पर आधारित है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने लीड रोल प्ले किया है, वहीं पूर्णिमा तिवारी, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल व नेहा परांजपे ने अहम किरदार निभाए हैं।