Haryanvi Dance: डोली शर्मा ने 'काचे काट ले' गाने पर लगाए जोरदार ठुमके, डांस देख बूढ़े ताऊ ने लूट ली महफिल

 
Haryanvi Dance: हरियाणवी डांसर के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों डोली शर्मा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोली शर्मा सफेद सूट में धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

यह वीडियो कहां की रागनी का है, कब का है और कार्यक्रम कब आयोजित हुआ, इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन स्‍टेज पर सफेद रंग के सूट में डोली शर्मा को जरूर देखा जा सकता है। रागनी कार्यक्रमों में अपनी अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली डोली शर्मा का यहां मशहूर 'काचे काट ले' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/aAkLPQ3bPdY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/aAkLPQ3bPdY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

दिलचस्‍प बात यह है कि डोली शर्मा जैसे ही अपना डांस शुरू करती हैं। वहां स्‍टेज के नीचे पहले सफेद बाल वाले एक ताऊ पहुंचते हैं। उनके हाथ में पैसे थे।

इससे पहले कि डोली शर्मा ताऊ के हाथ से पैसे लेतीं, वहां एक और अंकल जी पहुंच जाते हैं। वह भी डोली शर्मा पर फिदा होकर उसे पैसे देने लगते हैं।

कार्यक्रम में आगे मजा तब और आता है, जब इनमें से एक तो पैसे देकर चले जाते हैं। लेकिन दूसरे वाले डोली शर्मा के साथ झूमने लगते हैं। वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि डोली शर्मा जिस 'काचे काट ले' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं, वह गाना नरेंदर भगाना ने गया है।