सपना चौधरी के गाने पर लड़की ने किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video
Haryanvi Dance: हरियाणवी गानों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में नीतू मौर्या का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस लड़की ने सपना चौधरी के सुपरहिट गाने 'लपेटे' पर शानदार डांस किया है। नीतू मौर्या ने पर्पल रंग का सूट पहनकर छत पर डांस किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
नीतू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा चुका है, और अब तक इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, और इसे केवल 3 साल ही हुए हैं। इस वीडियो को देखकर कमेंट बॉक्स में लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।
नीतू मौर्या पहले भी कई हरियाणवी गानों पर डांस करके वायरल हो चुकी हैं, और उनकी क्यूटनेस और डांस मूव्स के कारण उनके फैंस दीवाने हो रहे है।