Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी का नया डांस वीडियो हुआ वायरल, लोग हुए दीवाने
mahendra india news, new delhi
Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी का डांस लोगों के दिलों पर राज करता है। उनके डांस वीडियोज़ हमेशा सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हैं, और उनके फैंस हमेशा उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो यूट्यूब पर दो साल पहले शेयर किया गया था, जिसे अब तक 20 मिलियन यानी 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में सपना चौधरी 'मेरा के नापेगा भरतार' गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।
सपना का बैगनी सूट और चांदनी सी चमकती रोशनी में उनका डांस देखने लायक है। उनके चेहरे पर बदलते भाव, उनका ठुमकते हुए मंच पर घूमना, और उनकी शारीरिक लय, दर्शकों को दीवाना बना देती है। इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग इसे बार-बार देखने के बाद भी न थकते।
गाने के ऑफिशियल वीडियो में भी सपना चौधरी ही हैं, और इस गाने के बोल विनोद मोरखेरिया ने लिखे हैं, जबकि संगीत आरके क्रू ने दिया है। देव कुमार देवा और कविता शोबु द्वारा गाए इस गाने ने सपना के स्टारडम को और भी बढ़ाया है।