Sapna Choudhary : सपना चौधरी और मोनिका चौधरी में हुई डांस की भिड़ंत, डांस देख लोग बेले- 'तेरे रेट बढ़गे'

 

Sapna Choudhary : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। सपना चौधरी के लटके-झटके देख भीड़ बेकाबू हो जाती है। इन दिनों सपना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी और मोनिका चौधरी से डांस की टक्कर हुई है। इस वीडियो में देखिये असली विनर कौन है।

इस वीडियो में सपना चौधरी और मोनिका चौधरी मशहूर हरियाणवी गाने 'तेरे रेट बढ़गे' पर परफॉर्म कर रही हैं। स्‍टेज पर पीछे लगे बैनर से पता चलता है कि इस विशाल रागनी महोत्‍सव मेले का आयोजन 2015 में हुआ है। यह दिल्‍ली का वीडियो है।

<a href=https://youtube.com/embed/4oBokNYPts4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4oBokNYPts4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

तीन मिनट और 15 सेकेंड के इस वीडियो में सफेद कुर्ती में सपना चौधरी और हल्‍के गुलाबी रंग की ड्रेस में मोनिका चौधरी कहर बरपा रही हैं। दिलचस्‍प है कि इस मुकाबले को देखकर कई बार ऐसा लगता है कि दोनों आमने-सामने ना होकर, आपस में जुगलबंदी कर रही हैं। स्‍टेज पर सपना चौधरी और मोनिका चौधरी की केमिस्‍ट्री बेहतरीन है।

यूट्यूब पर 'सुरेश सिंह' नाम के चैनल पर इस डांस वीडियो को 2015 में ही रिलीज किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसे 7.40 लाख के आसपास देखा जा चुका है। वैसे, आपको यह वीडियो कैसा लगा, हमें भी जरूर बताइएगा।