Sapna Choudhary : एक स्टेज शो के लिए लाखों रुपये लेती है सपना चौधरी, Fees जानकर उड़ जाएंगे होश
Sapna Choudhary Fees: सपना चौधरी हरियाणवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। सपना चौधरी हरियाणा से लेकर पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। सपना का डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपना एक स्टेज शो का कितना चार्ज करती हैं.
आज कमाई के मामले में सपना का जवाब नहीं. अपने स्टेज शो, म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों से ये हसीना लाखों में कमाई कर रही हैं और करोड़पति बन चुकी हैं.
लेकिन उनके एक स्टेज शो की बात करे तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक परफॉर्मेंस के 25 लाख रूपए तक लेती हैं. इस दौरान वो 2 से 3 घंटे तक परफॉर्म करती हैं. अपने इन्हीं शोज की बदौलत सपना आज खूब कमाई कर रही हैं और आलीशान घर से लेकर लग्जरी कारों तक की मालकिन बन चुकी हैं.
आपको बता दें कि घर की मजबूरी के कारण सपना ने कम उम्र में स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. देखते ही देखते अपने डांस की बदौलत वो छा गईं और कुछ ही सालों में वो इतनी फेमस हुईं कि आज हर जुबां पर सपना का नाम है. वो बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी शो का भी हिस्सा बनीं.
आपने एक बात जरूर नोट की होगी. वो ये कि सपना हमेशा सिर्फ सूट में ही स्टेज पर परफॉर्म करती हैं. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? खुद सपना ने एक इंटरव्यू में ये रिवील किया था कि उनकी मां के कहने पर ही वो हमेशा सूट पहनती हैं क्योंकि उनकी मां ने उन्हें हमेशा बदसलूकी और अभद्रता से बचाना चाहती थीं. लिहाजा सूट में परफॉर्म करने की सलाह दी.