Sapna Choudhary: आज तक नहीं देखा होगा सपना का ऐसा धुआंधार डांस, ठुमके देख स्टेज पर लग गई दर्शकों की लाइन

 

Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणावी सिंगर, डांसर और एक्टर सपना चौधरी के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। सपना चौधरी के चाहने वाले देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। लोगों में उनके डांस की दीवानगी खूब देखने को मिलती है। 

यहीं वजह है कि सपना के थ्रोबैक डांस वीडियो भी दर्शकों को काफी पसंद आते है। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो फिर से खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वह गुलाबी सूट पहने स्टेज पर ताबड़तोड़ डांस कर रही हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/dfzQwKrJwrs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/dfzQwKrJwrs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

दूसरी तरफ उनके डांस से प्रभावित लोग नोट उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए हैं। वह स्टेज पर ऐसी धुआंधार परर्फामेंस देती है कि लोगों की लाइन लग जाती है। सपना के ठुमके देख दर्शक उनपर नोट उड़ाने लगते है।