Sapna Dance: ईद के दिन चांद सी चमकी सपना चौधरी, डांस देख चिल्ला उठी भीड़, देखें Video

 

Sapna Dance: सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सपना की एक झलक देखने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी धमाकेदार डांस करती नजर आ रही है।

यूट्यूब पर त्र‍िमूर्ति कैसेट्स ने पांच साल पहले सपना का यह डांस वीडियो रिलीज किया था। इसमें उन्‍होंने स्‍टेज पर क्‍या कहर बरपाया है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 98 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

<a href=https://youtube.com/embed/pJ-BfKRkQek?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pJ-BfKRkQek/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

करीब साढ़े सात मिनट के इस डांस वीडियो में सपना चौधरी उत्तराखंड के बाजपुर में स्‍टेज पर हैं। वह पहली बार यहां पहुंची थीं, ऐसे में दीवानों की दीवानगी देखने लायक है। ऊपर से उन्‍होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देने वाला राज मंवार का गाना 'यार तेरा चेतक पे चले' चुना है, जिसे सुनकर ही कदम थ‍िरकने लगते हैं।

आकाश जांगिड़ के लिखे गीत और विराज बंधू के धमाकेदार म्‍यूजिक पर सपना चौधरी स्‍टेज पर बवाल डांस कर रही हैं। दिलचस्‍प है कि वीडियो में एक पल ऐसा भी आता है, जब वहां मौजूद लोग सपना पर नोट बरसाने लगते हैं। यह सब इतना होता है कि खुद सपना भी डांस रोककर एक पल के लिए एकटक यह सब देखने लग जाती हैं।