Sapna Dance: सपना चौधरी के सुपरहिट गाने 'फौजी फौजन 2' पर जबरदस्त ठुमके, दर्शक हुए बेकाबू

 
Sapna New Dance: सपना के अंदाज, उनके ठुमके और उनकी एक झलक ही फैंस को उनकी दीवानगी में डूबा देती है। हमने अब तक सपना को हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में जोरदार ठुमके लगाते हुए देखा है।

लेकिन पहली बार बिहार में उनके डांस का एक वीडियो सामने आया है।"आरएस म्यूजिक" नामक यूट्यूब चैनल ने सपना चौधरी का एक डांस वीडियो बुधवार को ही अपलोड किया।

चैनल के मुताबिक, यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम का है । सपना चौधरी इस वीडियो में हरियाणवी गाने पर ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। पीछे से दर्शकों के शोर की आवाज इसकी प्रमाण करती है।

<a href=https://youtube.com/embed/rsCL8eZ3998?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/rsCL8eZ3998/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="1280">

इस वीडियो में सपना 'फौजी फौजन 2' गाने पर डांस कर रही हैं, जिसे हरियाणा के मशहूर सिंगर राज मावर ने गाया है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में भी सपना चौधरी ही हैं। गाने के बोल आमीन बारोदी ने लिखे हैं, जबकि संगीत टीआर म्यूजिक ने संगीत दिया है। गीत में एक फौजी की पत्नी अपने पति से शिकायत कर रही हैं कि वह अकेले नहीं रहेगी, वह फौज में चला जाएगा और उसे अकेला छोड़ देगा।