हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का ये अकाउंट सस्पेंड, 2 मिलियन से ज्यादा थे फॉलोअर

हरियाणा की बड़ी खबरों में प्रदेश के चर्चित हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को लेकर है। कलाकार मासूम का अब इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया है, इस इंस्टाग्राम पर करीबन 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर थे। इंस्टा पर अकाउंट सस्पेंड होने पर मासूम शर्मा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार में उच्च पद पर आसीन एक व्यक्ति इसके पीछे है। उन्होंने पहले अपने गानों और कार्यक्रमों पर रोक लगाने की बात भी कही। कलाकार शर्मा ने अपने प्रशंसकों से समर्थन करने की अपील की है।
गौरतलब है कि गन कल्चर के गाने बंद होने पर भी कलाकार मासूम शर्मा और गजेंद्र फोगाट के बीच काफी विवाद चला था। हालांकि इस बार उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।
हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा ने कहा कि इस मामले में वे अधिकारियों से मिल रहे हैं। कलाकार शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि पहले उनके गानों पर रोक लगाई गई थी। मेरठ और ग्वालियर के कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई। अभी अब इंस्टाग्राम को बैन कर दिया। उन्होंने अपने प्रशंसकों को साथ खड़े रहने को कहा है।
जानकारी के अनुसार इंस्टा पर मासूम शर्मा के 2 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं। वीडियो प्रमोशन के लिए कलाकार मासूम शर्मा फैन पेज बनाया था। इस पर 7 लाख 61 हजार फालोअर थे। इस पर संदेश आया कि यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है।
कलाकार द्वारा अपनी ओर से अकाउंट चालू करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। जिस पेज को हटाया गया है, उसकी पोस्ट को मासूम ने फेसबुक पेज पर डाला है। इसमें मासूम शर्मा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ खड़े हैं।