विश्व टीबी दिवस पर 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत, एमएमयू वैन को दिखाई हरी झंडी

 

mahendra india news, new delhi
विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जिला में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत एक्टिव केस फाइंडिंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की पूरी आबादी की टीबी के लिए स्क्रीनिंग करना तथा संभावित रोगियों की समय पर पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।


सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा, उप सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. प्रतीक गोयल और चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रेया ने एमएमयू वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की जांच की जाएगी और टीबी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।


सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान एमएमयू वैन और वर्ल्ड पार्टनर प्राइवेट एनजीओ के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले भर में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों में टीबी के लक्षणों की सक्रिय रूप से जांच की जा रही है, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाकर उपचार शुरू किया जा सके। इससे टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें, अपनी जांच करवाएं और जिला सिरसा को टीबी मुक्त बनाने में अपना सहयोग दें।


इस अवसर पर डीपीसी विपिन कुमार, डीपीपीएम राजेश कुमार, डीपीएस सुरेश कुमार, एसटीएस राकेश कुमार और टीबीएचवी संजय वर्मा भी मौजूद रहे।